महिला ने भटकी बच्ची को पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

जमुई : जिला स्थित अलीगंज प्रखंड के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनार गांव की महिला ने एक आठ वर्षीय बच्ची को चंद्रदीप पुलिस के हवाले की है. उक्त गांव निवासी महिला रातो देवी ने बताया कि मैं उत्तराखंड के रूद्रपुर जिला में अपने पति के साथ रहकर सिलाई का काम करती हूं. उत्तराखंड से अपना […]

विज्ञापन

जमुई : जिला स्थित अलीगंज प्रखंड के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनार गांव की महिला ने एक आठ वर्षीय बच्ची को चंद्रदीप पुलिस के हवाले की है. उक्त गांव निवासी महिला रातो देवी ने बताया कि मैं उत्तराखंड के रूद्रपुर जिला में अपने पति के साथ रहकर सिलाई का काम करती हूं.

आपके शहर में

विज्ञापन
उत्तराखंड से अपना घर आने के क्रम में बीते बुधवार की रात जब नवादा स्टेशन पर उतरी, तो आठ वर्षीय बच्ची जो भीख मांग रही थी. हमसे भी मांगने लगी तभी मैंने दस रुपया देकर खाना खाने लगे. रोटी देखकर उक्त लड़की खाना मांगने लगी. तभी मैंने उसे खिलाकर पूछताछ की तो उसने अपना घर नवादा बताया. सुबह जब हम गाड़ी में बैठे तो मेरे पीछे-पीछे मेरे साथ गांव आ गई.
यहां आने पर उसकी तबियत खराब देख डॉक्टर से इलाज कराकर, गांव में सभी लोगों को जानकारी देकर चंद्रदीप थाना लेकर आई. महिला ने बताया कि लड़की अपना नाम दीपू कुमारी, घर नवीनगर (नवादा), पिता शिवशंकर गोस्वामी, माता संजू देवी बता रही है. उसने बताया कि मैं पांच बहन हूं और मेरी बहन खुशबू कुमारी मेरे साथ मारपीट करती है. उससे मां के यहां जाने के बाबत पूछे जाने पर घर जाने से इनकार कर दी.
चंद्रदीप थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लड़की मिलने के बाद नवादा पुलिस से संपर्क कर इसके परिजनों को सूचना दी गयी है. समाचार सम्प्रेषण तक लड़की उक्त महिला के साथ थाना में ही थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन