अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Updated at : 03 Sep 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

खैरा : सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग जगहों पर सोमवार हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पहली घटना सोमवार सुबह उक्त मार्ग पर स्थित केंडीह मोड़ के समीप हुई, जहां एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार एक महिला […]

विज्ञापन

खैरा : सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग जगहों पर सोमवार हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पहली घटना सोमवार सुबह उक्त मार्ग पर स्थित केंडीह मोड़ के समीप हुई, जहां एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के प्रधान चक निवासी किशोर रजक अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में किशोर रजक की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं दूसरी घटना भी उक्त मार्ग पर ही हुई.
सोमवार दोपहर बाद बाघाखांड के समीप मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार केवाल गांव निवासी रोशन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की मौत हो गई. बताया जाता है कि वह कॉपरेटिव बैंक से अपना काम निपटा कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई. बाद में दोनों के शव को अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया. वही दोनों घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन