जानमाल के सुरक्षा की गुहार

Updated:
विज्ञापन

जमुई : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवसर गांव निवासी लोगों ने पुलिस अधीक्षक से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. इसे लेकर के खेवसर गांव निवासी किरण देवी ने बताया कि बीते 7 अगस्त को अपराधियों ने मेरे पति शंकर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद अपराधी अब […]

विज्ञापन

जमुई : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवसर गांव निवासी लोगों ने पुलिस अधीक्षक से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. इसे लेकर के खेवसर गांव निवासी किरण देवी ने बताया कि बीते 7 अगस्त को अपराधियों ने मेरे पति शंकर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
जिसके बाद अपराधी अब हमें भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह जब तब रात में हमारे घर आते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं. महिला ने बताया कि अपराधियों के डर से मेरे पति के चचेरे भाई जगदंबी यादव और उनका परिवार गांव छोड़कर पलायन कर चुका है.
उसने बताया कि इसे लेकर हमने पुलिस के समक्ष मामला भी दर्ज कराया, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. जिस कारण अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई करने तथा जानमाल की सुरक्षा करने की गुहार लगायी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन