अतिक्रमण हटाने को 17 जगह चिह्नित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमुई : बीते तीन जून को जिला मुख्यालय के त्रिपुरारी रोड से कैश कर्मचारी के साथ दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. साथ ही इस वारदात में शामिल तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हथियार, कारतूस सहित नकदी की बरामदगी भी की है. जबकि अन्य अपराधी […]
विज्ञापन
जमुई : बीते तीन जून को जिला मुख्यालय के त्रिपुरारी रोड से कैश कर्मचारी के साथ दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. साथ ही इस वारदात में शामिल तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हथियार, कारतूस सहित नकदी की बरामदगी भी की है.
जबकि अन्य अपराधी के गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास की जा रही है. इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी ने बताया कि घटना होने के बाद से इस मामले में पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था.
उक्त जांच टीम में पुलिस निरीक्षक सुदर्शन राम, पुलिस निरीक्षक सिद्धेश्वर पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था. जो पुलिस लगातार जांच अभियान में लगी थी. जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल जिले के खैरा थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी अजय कुमार यादव, अमारी गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ बिट्टू कुमार तथा खैरा मंदिर निवासी विकास कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है.
पूछताछ के क्रम में तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. पुलिस इनके पास से लूट का 40 हजार 700 रुपया नगद और लूट के पैसा से खरीदा गया मोबाइल फोन का रसीद भी बरामद किया है. इसके अलावे लूट में प्रयुक्त 2 एंड्रवाइड फोन, दो मोटरसाइकिल, दो लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस गठित टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 8 दिनों के भीतर मामला का उद्भेदन किया है.
इसके लिए पूरी टीम को पुरस्कृत भी किया जायेगा. बताते चलें कि बीते 3 जून को अपराधियों ने दिनदहाड़े त्रिपुरारी सिंह रोड में रेडिएंट कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी ललित सिंह से हथियार के बल पर 11 लाख 43 हजार रुपये लूट लिया था. कैश कर्मचारी सिंह शहर के वी मार्ट मॉल तथा एक अन्य व्यवसायी से 11 लाख से 43 हजार रुपये लेकर उसे बैंक में जमा करने जा रहे थे. इस दौरान नकाबपोश अपराधियों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले का उद्भेदन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










