बिहार : जमुई में निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 11.43 लाख रुपये की लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2019 5:34 PM
जमुई : बिहार के जमुई जिला के नगर थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का बैग छीन लिया और 11.43 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ललित कुमार सिंह एक बैंक की […]
जमुई : बिहार के जमुई जिला के नगर थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का बैग छीन लिया और 11.43 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ललित कुमार सिंह एक बैंक की शाखा में नकदी जमा करने जा रहे थे तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने त्रिपुरारी सिंह लेन के समीप उन्हें जबरन रोका और उनसे 11.43 लाख रूपये वाला बैग छीनकर फरार हो गये.
थाना प्रभारी सुदर्शन राम ने बताया कि इस मामले में ललित कुमार सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










