वज्रपात से दो लोग घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चांदन : प्रखंड के बिरनियां पंचायत अंतर्गत जमुनी गांव में सोमवार को दिन के करीब तीन बजे तेज हवा व हल्की बारिश के साथ अचानक वज्रपात की घटना हुई. जिसमें दो लोग जख्मी हो गये. जख्मी पांडेश्वर चौधरी (50वर्ष) पिता स्व ठाकुर चौधरी एवं उमेश चौधरी (30वर्ष) पिता घोल्टन चौधरी को इलाज के लिये चांदन […]
विज्ञापन
चांदन : प्रखंड के बिरनियां पंचायत अंतर्गत जमुनी गांव में सोमवार को दिन के करीब तीन बजे तेज हवा व हल्की बारिश के साथ अचानक वज्रपात की घटना हुई. जिसमें दो लोग जख्मी हो गये.
जख्मी पांडेश्वर चौधरी (50वर्ष) पिता स्व ठाकुर चौधरी एवं उमेश चौधरी (30वर्ष) पिता घोल्टन चौधरी को इलाज के लिये चांदन पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ जयकिशोर ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडेश्वर चौधरी व उमेश चौधरी गांव के बगल चांदन नदी के किनारे स्थित खेत में काम कर रहे थे. रिमझिम बारिश के साथ हुई वज्रपात में दोनों मूर्छित हो गये. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति में सुधार हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










