फ्लॉप हो गयी नप की शहर में वन-वे और नो इंट्री की कवायद

Updated at : 22 Apr 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
फ्लॉप हो गयी नप की शहर में वन-वे और नो इंट्री की कवायद

जमुई : जिला मुख्यालय में लगातार कवायद किये जाने के बाद भी लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है. बीते दिनों नगर परिषद और जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयास के बाद वन वे और नो इंट्री की व्यवस्था की गयी थी. इससे शहर के अति व्यस्त इलाकों में जाम लगने […]

विज्ञापन

जमुई : जिला मुख्यालय में लगातार कवायद किये जाने के बाद भी लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है. बीते दिनों नगर परिषद और जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयास के बाद वन वे और नो इंट्री की व्यवस्था की गयी थी. इससे शहर के अति व्यस्त इलाकों में जाम लगने से रोकने का दावा किया गया था.

पर गुजरते समय के साथ धीरे-धीरे पूरी योजना ही ठंडे बस्ते में चली गयी. इसके बाद शहर के महाराजगंज से लेकर कचहरी चौक और सदर अस्पताल तक के इलाके में जाम रोकने के उद्देश्य से बनायी गयी व्यवस्था पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो गयी.
बताते चलें कि पूर्व में जिला प्रशासन और नगर परिषद के सामूहिक प्रयास के बाद कचहरी चौक से होकर महाराजगंज के रास्ते धर्मशाला रोड होते हुए सदर अस्पताल के समीप थाना चौक तक जाने वाले इलाके में बड़े वाहनों और चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया था. इसे लेकर कचहरी चौक पर नो इंट्री लगायी गयी थी तथा वहां पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया था.
जबकि उसी मार्ग में सदर अस्पताल की तरफ से वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी गयी थी. इससे पूरा इलाका वन-वे हो गया था व जाम की समस्या से निजात मिलने भी लगी थी. पर थोड़ी ही दिनों में यह व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो गयी और शहर में स्थिति जस की तस बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन