मारपीट से तंग आकर सदानंद की पहली पत्नी ने छोड़ा था घर

Updated at : 25 Mar 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट से तंग आकर सदानंद की पहली पत्नी ने छोड़ा था घर

झाझा : मृतक सदानंद मंडल का जीवन चक्र विवादों से भरा है. मृतक के पिता दुर्गा मंडल ने बताया कि इसकी दूसरी शादी हुई थी. दस साल पूर्व कलजुगाहा गांव के एक लड़की से हुई थी. उसके दो बच्चे भी हुए. लेकिन उसके साथ मेरा बेटा बेतरतीब तरह से मारपीट किया करता था. जिस कारण […]

विज्ञापन
झाझा : मृतक सदानंद मंडल का जीवन चक्र विवादों से भरा है. मृतक के पिता दुर्गा मंडल ने बताया कि इसकी दूसरी शादी हुई थी. दस साल पूर्व कलजुगाहा गांव के एक लड़की से हुई थी. उसके दो बच्चे भी हुए.
लेकिन उसके साथ मेरा बेटा बेतरतीब तरह से मारपीट किया करता था. जिस कारण तंग आकर अपने पुत्र एवं पुत्री को लेकर पहली पत्नी अपने मायके में रहने लगी.
पत्नी के चले जाने के बाद लगभग पांच माह बाद धोबियाकूरा गांव के नंदकिशोर मंडल की पुत्री सुमित्रा देवी के साथ शादी कर ली. कुछ दिनों तक सब ठीकथा. उसके बाद फिर नई पत्नी के साथ भी वह मारपीट करने लगा. समझाने बुझाने के बाद वह बेंगलुरु काम करने के लिए चला गया. लेकिन होली के पूर्व आने के बाद फिर से उसका सिलसिला शुरू हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन