कट्टा के साथ उचक्का गिरफ्तार
Updated at : 08 Mar 2019 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

झाझा : थाना की पुलिस ने गुरुवार को एसबीआई बैंक परिसर से एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दलजीत झा, एसआई राकेश कुमार एवं टाइगर मोबाइल के द्वारा बैंक परिसर में जांच-पड़ताल किया जा रहा था. इसी क्रम में एक युवक बैंक से नीचे […]
विज्ञापन
झाझा : थाना की पुलिस ने गुरुवार को एसबीआई बैंक परिसर से एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दलजीत झा, एसआई राकेश कुमार एवं टाइगर मोबाइल के द्वारा बैंक परिसर में जांच-पड़ताल किया जा रहा था.
इसी क्रम में एक युवक बैंक से नीचे उतरकर भागने का प्रयास करने लगा. तभी पुलिस भी पीछा करते हुए नीचे उतरा. पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसके कमर से एक देशी कट्टा और फूलपैंट के जेब से दो गोली बरामद हुआ.
पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम साजन कुमार, साकीन चुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार बताया. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कोढ़ा गिरोह का सदस्य हैं जो ग्राहक का पीछा करते हुए उन्हें सुनसान जगह पर हथियार के बल पर लूटकर अपना शिकार बनाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




