चार घंटे तक अस्पताल परिसर में होता रहा हंगामा, आउटडोर रहा बंद, चिकित्सीय सेवा हुई ठप

Updated at : 08 Nov 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे तक अस्पताल परिसर में होता रहा हंगामा, आउटडोर रहा बंद, चिकित्सीय सेवा हुई ठप

लोगों के आक्रोश को देख चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी हो गए अंडरग्राउंड बलथर पंचायत के तेरुखा निवासी अजय पासवान की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी की मृत्यु मंगलवार की सुबह प्रसव के दौरान सोनो अस्पताल में होने के बाद परिजन व पड़ोसी आक्रोशित हो गए. परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व नर्स पर लापरवाही बरतने […]

विज्ञापन
लोगों के आक्रोश को देख चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी हो गए अंडरग्राउंड
बलथर पंचायत के तेरुखा निवासी अजय पासवान की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी की मृत्यु मंगलवार की सुबह प्रसव के दौरान सोनो अस्पताल में होने के बाद परिजन व पड़ोसी आक्रोशित हो गए.
परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व नर्स पर लापरवाही बरतने व साथ आये लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. मृतक महिला के घर वाले शव लेने से इन्कार करते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे. वे लोग दोषी चिकित्सक व कर्मियों पर कार्रवाई व पीड़ित परिवार को मुआवजे देने की मांग कर रहे थे. लगभग चार घंटे तक लोगों ने अस्पताल परिसर में हो हंगामा किया.
स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि इस दौरान कुछ युवकों ने आउटडोर कमरे व दवा वितरण खिड़की पर पत्थर चलाए जिससे आउटडोर के दरवाजे के एक शीशा टूट गया.
लोगों के आक्रोश को देखते हुए डरे सहमे स्वास्थ्यकर्मी आउटडोर से भागकर कैंपस में छिप गए और स्थिति के बारे में पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष शंभु शर्मा व अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे. इस बीच आउटडोर बंद रहा और अन्य स्वास्थ्य सेवा भी ठप रहा. जिससे कई मरीजों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ा.
कई बार भीड़ द्वारा मुख्य अस्पताल के भीतर जाने का प्रयास किया गया लेकिन वहां तैनात पुलिस द्वारा भीतर नहीं जाने दिया गया. बीडीओ व प्रभारी थानाध्यक्ष के आश्वासन के उपरांत जब दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ . चिकित्सक व कर्मी बाहर आये व अस्पताल का क्रिया कलाप सुचारु हुआ.
लोगों ने अस्पताल की स्थिति को बताया बदतर
प्रसव के लिए अस्पताल आयी तेरुखा कि खुशबू की प्रसव के दौरान हुई मौत के बाद हुए हंगामे के बीच मौके पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक पार्टी के स्थानीय नेता ने जहां मृतक खुशबू के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया. वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा गड़बड़ी व लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार की मांग की.
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह व भाजपा सोनो मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. साथ ही अस्पताल में व्याप्त अनियमितता को अविलंब दूर करने की भी मांग की.
दिया जायेगा मुआवजा : बीडीओ
प्रसव के दौरान खुशबू देवी की हुई मौत से आक्रोशित परिजनों को समझाते हुए बीडीओ रविजी ने कहा कि पीड़ित परिजन को हर संभव प्रशासनिक मदद मिलेगी.
उन्होंने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार की राशि का चेक देने का आश्वासन देते हुए कहा कि श्रमिक व अन्य मद से भी मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे. इस बीच मुखिया ललित नारायण सिंह ने भी कबीर अन्येष्ठी मद की 3 हजार की राशि देने की बात कहे. दंडाधिकारी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना. मौके पर पहुंचे बीडीओ कुछ देर बाद ही छठ घाट के निरीक्षण के लिए निकल गए. बीडीओ पुनः अस्पताल पहुंचे व परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन