सिकंदरा : कोड़ासी ए व बी के बीच फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला आज

Updated:
विज्ञापन

सिकंदरा : प्रखंड क्षेत्र के कोड़ासी गांव के मैदान में एसएसबी ई कंपनी कोड़ासी के एसएसबी कमांडेंट दिनेश पाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के नावाडीह, लछुआड़, राजपुरा, सबलबीघा व तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर के छात्रों के बीच फुटबॉल मैच में कुल आठ टीमों ने भाग […]

विज्ञापन

सिकंदरा : प्रखंड क्षेत्र के कोड़ासी गांव के मैदान में एसएसबी ई कंपनी कोड़ासी के एसएसबी कमांडेंट दिनेश पाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के नावाडीह, लछुआड़, राजपुरा, सबलबीघा व तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर के छात्रों के बीच फुटबॉल मैच में कुल आठ टीमों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहला मैच में कोड़ासी ए ने नावाडीह को 3-1 से हराया. राजपुरा ने जगदीशपुर को 1-0 से हराया. तीर्थंकर विद्या मंदिर विद्यालय ने लछुआड़ को 1-0 से हराया. कोड़ासी बी ने सबलबिघा को 4-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

सेमीफाइनल में कोड़ासी ए ने तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर को 3-0 से हराया. कोड़ासी बी ने राजपुरा को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. आज फाइनल फुटबॉल मैच कराया जाएगा. मौके पर डिप्टी कमांडेंट सरदार सिंह, कंपनी कमांडर त्रिभुवन, इंस्पेक्टर वाईआई सिंह, उमेद सिंह, सुरेंदर सिंह, एचएल सिंह, विजय लेपचा, भगीरथ, विजय, रुनु, मार्कंडेय, जितेश, चंदन समेत एसएसबी के जवान एवं ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन