जमुई : ट्रकों से वसूली करते खाकी वर्दीधारी कैमरे में हुआ कैद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कंदरा (जमुई) : सिकंदरा में मवेशी, अवैध बालू व गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली लगातार जारी है. मंगलवार को एनएच 333ए पर जमुई रोड स्थित टूटे तीन पुलिया के डायवर्सन के पास बालू व गिट्टी लदे ट्रकों से वसूली करते खाकी वर्दीधारी कैमरे में कैद हो गये. सिकंदरा पुलिस के एक वरीय अधिकारी […]
विज्ञापन
कंदरा (जमुई) : सिकंदरा में मवेशी, अवैध बालू व गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली लगातार जारी है. मंगलवार को एनएच 333ए पर जमुई रोड स्थित टूटे तीन पुलिया के डायवर्सन के पास बालू व गिट्टी लदे ट्रकों से वसूली करते खाकी वर्दीधारी कैमरे में कैद हो गये.
सिकंदरा पुलिस के एक वरीय अधिकारी की मौजूदगी में नकाबपोश जवान ने पुलिस के स्याह चेहरे को बेनकाब करके रख दिया था. सुबह-सुबह सिकंदरा पुलिस के इस कारनामे को देखने के लिये दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी. गश्ती के नाम पर सिकंदरा पुलिस की इस कार्य को देख कर हर व्यक्ति हैरान था.
इस दौरान डायवर्सन के दोनों छोर पर वसूली के लिये अलग-अलग जवान तैनात थे तो वहीं ट्रकों की संख्या सैकड़ों में होने के कारण पुलिस इसमें अपने कुछ विश्वस्त लोगों का भी सहयोग ले रही थी. इस दौरान कैमरे पर नजर पड़ते ही ट्रकों से वसूली करता खाकी वर्दीवाला जवान पीछे हट जाता है. लेकिन उसके साथ वसूली में शामिल एक अन्य व्यक्ति बारी-बारी से ट्रकों से पैसा वसूलता रहा.
इसके बाद ट्रकों से वसूली करने वाला वह शख्स पुलिस के गश्ती वाहन के पास जाकर बैठ गया और फिर पुलिस पदाधिकारी व जवान गश्ती गाड़ी में बैठ कर महादेव सिमरिया की ओर निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन