22 माह में 4400 अभ्यर्थियों को ही मिल पाया योजना का लाभ

Updated at : 10 Aug 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
22 माह में 4400 अभ्यर्थियों को ही मिल पाया योजना का लाभ

दो अक्तूबर 2016 को हुआ था योजना का शुभारंभ प्रत्येक बेरोजगार युवा-युवती को 24 माह तक मिलता है एक-एक हजार रुपये इंटर पास 20 से 25 वर्ष के युवा युवती ले सकते हैं इस योजना का लाभ जमुई : राज्य सरकार द्वारा विगत दो अक्तूबर 2016 को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल […]

विज्ञापन

दो अक्तूबर 2016 को हुआ था योजना का शुभारंभ

प्रत्येक बेरोजगार युवा-युवती को 24 माह तक मिलता है एक-एक हजार रुपये
इंटर पास 20 से 25 वर्ष के युवा युवती ले सकते हैं इस योजना
का लाभ
जमुई : राज्य सरकार द्वारा विगत दो अक्तूबर 2016 को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत प्रारंभ किया गया. मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है. योजना के प्रारंभ होने के 22 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक मात्र 4400 बेरोजगार युवा युवतियों को ही इस योजना का लाभ मिल पाया है. इस योजना का सही तरीके से प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण आज भी जिले के कई युवा इसके लाभ से वंचित हैं.
इसका प्रत्यक्ष प्रमाण उदाहरण इतने कम बेरोजगार युवा युवतियों को इस योजना का लाभ मिलना ही दिख रहा है. इसमें अब कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है. निबंधन सह परामर्श केंद्र के कर्मियों की माने तो इस योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के लिए प्रचार प्रसार तो किया जा रहा है. लेकिन आज तक बहुत कम युवा युवती ही इस योजना का लाभ ले पाएं है. इसके पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि बहुत सारे युवा युवतियों को इस योजना के बारे में सही सही तरीके से जानकारी नहीं है.
कहते हैं जिला प्रबंधक
इस बाबत पूछे जाने पर जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के जिला प्रबंधक गजेंद्र कुमार हिमांशु बताते हैं कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.
कैसे मिल सकता है इस योजना का लाभ
इस योजना का लाभ लेने के लिए इंटर पास 20 से 25 वर्ष के युवा युवतियों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है और आवेदन के दौरान मैट्रिक व इंटर का अंकपत्र और मूल प्रमाण पत्र, महाविद्यालय या विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आवासीय प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति और अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो भी संलग्न करना पड़ता है. इस योजना का लाभ 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवा युवतियों को 24 माह तक दिया जाता है. उन्हें इस योजना के तहत प्रत्येक माह एक-एक हजार रुपया भत्ता के रूप में सीधे खाता के माध्यम से भुगतान किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन