पति ने किया दूसरा निकाह तीन तलाक दे घर से निकाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 5:58 AM
विज्ञापन
महिला ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार जमुई : पति की प्रताड़ना से परेशान जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के करहरा गांव निवासी रुकसाना खातून ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को आवदेन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में रुकसाना खातून ने कहा है कि सात वर्ष पूर्व मेरा निकाह करहरा निवासी मंसूर […]
विज्ञापन
महिला ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार
जमुई : पति की प्रताड़ना से परेशान जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के करहरा गांव निवासी रुकसाना खातून ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को आवदेन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में रुकसाना खातून ने कहा है कि सात वर्ष पूर्व मेरा निकाह करहरा निवासी मंसूर अंसारी के साथ हुआ था. ग्यारह जुलाई को मेरे पति ने गांव की ही रुकसार खातून नामक एक लड़की के साथ दूसरा निकाह कर लिया. इसे लेकर मैंने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसकी सूचना पर मिलने पर मायके वालों ने आकर पति को समझाने का प्रयास किया, तो मंसूर ने मेरे माता-पिता के साथ भी गाली गलौज की व मारपीट कर भगा दिया.
पति ने सबके बातों को अनसुना करते हुए मुझे तीन तलाक बोल दिया. पति के इस कृत्य में मेरी सास सकीना खातून, भैंसुर जुबेर अंसारी, मंजूर आलम, गोतनी रुबैदा खातून भी साथ दे रही है. ससुराल पक्ष के लोग कहते हैं कि जब तुम्हारा पति तुमको तलाक दे दिया है, तो अब तुम यहां रहने के लायक नहीं हो. इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने मुझे अर्धनग्न करके रात में ही घर से निकाल दिया. पीड़ित महिला ने बताया कि 31 जुलाई को मैं महिला थाना में भी शिकायत दर्ज कराने गयी थी, लेकिन वहां मेरी बातों को अनसुना कर भगा दिया गया. महिला ने पुलिस अधीक्षक से जांच कर न्याय की गुहार लगायी है.
बाेले एसपी: एसपी जग्गूनाथ रेड्डी ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है. संबंधित थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद दोषी जो भी हो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










