एमएलसी संजय प्रसाद से मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी, दी धमकी

जमुई : राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद तथा सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी है तथा फोन करनेवाले ने उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है. इस बाबत एमएलसी श्री प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने […]
जमुई : राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद तथा सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी है तथा फोन करनेवाले ने उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है. इस बाबत एमएलसी श्री प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग तथा फोन करनेवाले को गिरफ्तार करने की मांग की है.
विधान परिषद श्री प्रसाद ने एसपी को लिखे अपने पत्र में बताया है कि बीते 20 जून को रात 9:56 बजे 911 096 5575 नंबर से मुझे फोन आया तथा उक्त नंबर से लगातार मुझे 30 बार फोन आया. जब मैंने 10:05 बजे दोबारा उस नंबर पर फोन किया तब फोन करने वाले ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि तुम बालू उठाव को लेकर पुलिस अधीक्षक को फोन करते हो इसलिए तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा. साथ ही उसने 25 लाख रुपये की रंगदारी की भी मांग की. विधान परिषद श्री प्रसाद ने आगे लिखा है कि क्योंकि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




