पिकअप वाहन से 1176 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jul 2024 9:50 PM
गुप्त सूचना के आधार पर चिहरा पुलिस ने बेहरा मोड़ के समीप से एक पिकअप वाहन से बड़ी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है.
चकाई. गुप्त सूचना के आधार पर चिहरा पुलिस ने बेहरा मोड़ के समीप से एक पिकअप वाहन से बड़ी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है. वहीं मौके से वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहा. चिहरा थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से अंग्रेजी शराब लेकर शराब तस्कर बेहरा की और जा रहा हैं. उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया. झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेहरा मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया. जहां सरौन की और से आ रही एक पिकअप वाहन को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने वाहन को खड़ा कर मौके से भाग निकला. इसके बाद जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो पिकअप वाहन से 1176 बोलत शराब बरामद हुईं. जिसमें कुल मिलाकर 441 लीटर शराब जब्त किया गया. वही शराब कहां से लाया जा रहा था और कहा ले जाया जा रहा था इसका पता नहीं चल पाया ह.चिहरा पुलिस शराब को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गईं हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










