लखीसराय : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

Published at :22 Jun 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

लखीसराय : देर रात दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरी घटना में आठ व्यक्ति जख्मी हो गये. सभी जख्मी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों दुर्घटना बरात जाने के क्रम में हुई. जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर मानो […]

विज्ञापन

लखीसराय : देर रात दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरी घटना में आठ व्यक्ति जख्मी हो गये. सभी जख्मी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों दुर्घटना बरात जाने के क्रम में हुई. जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर मानो गांव के समीप बुधवार की रात बुलेट से गिरने के उपरांत ट्रक से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक मधुबनी जिले के फुलपराश थाना क्षेत्र के शिशबा बरही गांव का रहने वाला है.

सुमन प्रसाद साह के पुत्र अजय भारती (25) पटना में प्राइवेट कंपनी में टेक्निकल पद पर कार्यरत था. उसी कंपनी में कार्यरत शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के तेउस ग्राम के सन्नी कुमार सिंह की शादी को लेकर पोखरामा गांव अपने दोस्त के भाई रवि कुमार सिंह के साथ बाइक से बरात जा रहा था.

लखीसराय : सड़क दुर्घटना…
सड़क पर ठोकर को पार करने के दौरान बाइक के पीछे बैठा अजय सड़क पर गिर पड़ा. इसी दौरान पीछे से जा रही ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गयी. जबकि, बाइक चालक बाल-बाल बच निकला. सदर अस्पताल लखीसराय में परिजनों को पोस्टमार्टम के उपरांत शव सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन