बेलगाम ट्रक ने किशोर को कुचला, सड़क जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने बेलगाम ट्रक को कर लिया है जब्त जमुई : जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग मदन मोड़ के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने 19 वर्षीय किशोर कुचलते हुए तेज रफ्तार से फरार हो गया. इस घटना में मौके पर ही किशोर की मौत हो गयी. घटना के दौरान आसपास के लोगों ने वाहन का पीछा […]
विज्ञापन
पुलिस ने बेलगाम ट्रक को कर लिया है जब्त
जमुई : जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग मदन मोड़ के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने 19 वर्षीय किशोर कुचलते हुए तेज रफ्तार से फरार हो गया. इस घटना में मौके पर ही किशोर की मौत हो गयी. घटना के दौरान आसपास के लोगों ने वाहन का पीछा भी किया, पर चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुरा गांव के सिंहेश्वर यादव, पत्नी रेखा देवी व अपने 19 वर्षीय पुत्र टुनटुन यादव के साथ बेटी डोमनी देवी को ससुराल पहुंचाने के लिए मदन मोड़ के पास सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान लखीसराय की ओर से आ रहा बेलगाम ट्रक ने टुनटुन यादव को कुचलते हुए फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलने पर मृतक किशोर के परिजन व ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. मृतक के परिजन मुआवजा की मांग को लेकर अड़े रहे. सूचना मिलते ही सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार तथा सदर थानाध्यक्ष संजय विश्वास घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को सहायता राशि का आश्वासन देकर जाम को हटाया. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि मृतक के अाश्रितों को स्थानीय मुखिया के द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये तथा पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










