न पीने को पानी और न चलने के लिए सड़क, कैसे कटेगा जीवन
जमुई : राज्य सरकार जहां पंचायत को के विभिन्न वार्ड को सड़क से जोड़ने के मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पक्की नाली गली योजना चला रही है. लेकिन इसके बावजूद भी सदर प्रखंड क्षेत्र के अगहरा बरबट्टा पंचायत पंचायत के वार्ड नंबर 12 चकरी महादलित टोला के लोग आज भी सड़क के लिए महरूम […]
जमुई : राज्य सरकार जहां पंचायत को के विभिन्न वार्ड को सड़क से जोड़ने के मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पक्की नाली गली योजना चला रही है. लेकिन इसके बावजूद भी सदर प्रखंड क्षेत्र के अगहरा बरबट्टा पंचायत पंचायत के वार्ड नंबर 12 चकरी महादलित टोला के लोग आज भी सड़क के लिए महरूम हैं. आजादी के 71 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस टोला के लोगों को आज तक सड़क नसीब नहीं हो पाया है.
ग्रामीणों की माने तो हम सबों को आज भी खेत के पगडंडी के माध्यम से ही अपने गांव में प्रवेश करना पड़ता है और बाहर निकलना पड़ता है. आज तक हमारे गांव में आने जाने के लिए कोई सड़क नहीं है. जिसके कारण हम लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी तो बरसात के दिनों में होती है. गांव में दोपहिया वाहन भी प्रवेश नहीं कर पाता है और हम लोग साइकिल के सहारे भी अपने घर तक घर तक ना तो आप आते हैं ना ही घर से बाहर निकल पाते हैं.हमें कीचड़ भरे खेतों में खाली पैर ही पैदल यात्रा करके अपने घर से मुख्य सड़क तक आना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










