जमुई से दो नक्सली गिरफ्तार, केन बम मिला
सोनो : चरकापत्थर थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित नैनीपत्थर जंगल से शनिवार की सुबह पुलिस व सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को केन बम व बिजली के तार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली मनकेशर कोड़ा व उमेश कोड़ा इसी थाना क्षेत्र के छुछनरिया पंचायत अंतर्गत नैनीपत्थर गांव का रहनेवाला है. उससे बरामद केन […]
सोनो : चरकापत्थर थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित नैनीपत्थर जंगल से शनिवार की सुबह पुलिस व सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को केन बम व बिजली के तार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली मनकेशर कोड़ा व उमेश कोड़ा इसी थाना क्षेत्र के छुछनरिया पंचायत अंतर्गत नैनीपत्थर गांव का रहनेवाला है. उससे बरामद केन बम बिल्कुल तैयार हालत में था. पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि नक्सलियों द्वारा इस केन बम को जंगल की ओर जानेवाली कच्ची सड़क के नीचे लगाकर सर्च अभियान के दौरान इस ओर आनेवाले सुरक्षा बलों को उड़ाने की योजना थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










