इधर उचक्कों ने उड़ाया महिला का बैग
जमुई : जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर सोमवार को उचक्कों ने एक टेंपो सवार महिला का बैग उड़ा लिया. इसकी लिखित सूचना महिला ने थाने में दी. खैरा प्रखंड अंतर्गत कैराकादो निवासी ललिता देवी अपने घर से टेंपो में सवार होकर जमुई आ रही थी. इस दौरान उसके साथ सामानों से भरा दो बैग था. दिये […]
जमुई : जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर सोमवार को उचक्कों ने एक टेंपो सवार महिला का बैग उड़ा लिया. इसकी लिखित सूचना महिला ने थाने में दी. खैरा प्रखंड अंतर्गत कैराकादो निवासी ललिता देवी अपने घर से टेंपो में सवार होकर जमुई आ रही थी. इस दौरान उसके साथ सामानों से भरा दो बैग था. दिये आवेदन में ललिता देवी ने बताया कि गाड़ी चालक ने उसका सभी सामान टेंपो की छत पर लगे कैरियर पर जबरदस्ती रखवा दिया.
जमुई स्थित बोधवन तालाब पहुंचने पर जब उसने वाहन से उतर कर देखा, तो दोनों बैग गायब मिला. ललिता देवी ने बताया कि उसके बैग में करीब 45 हजार रुपये के सोने के जेवरात, 10 हजार रुपये के चांदी का जेवरात, पीतल का बर्तन तथा कपड़ा रखा था. ललिता ने इसकी सूचना थाने में देकर न्याय की गुहार लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










