ePaper

बिहार: जमुई में घर के सामने खड़ी लड़कियों को जबरन किस करके भागा सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय, गिरफ्तार

Updated at : 20 Mar 2023 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: जमुई में घर के सामने खड़ी लड़कियों को जबरन किस करके भागा सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय, गिरफ्तार

बिहार के जमुई में सीरियल किसर के पकड़े जाने के बाद अब झाझा में एक सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय नाबालिग लड़कियों के साथ जबरन अश्लील हरकत करके भाग रहा था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

Bihar News: जमुई में एक सीरियल किसर महिलाओं के बीच खौफ की वजह बन गया था. जो राह चलती महिलाओं को टारगेट बनाता था और उन्हें किस करके भाग जाता था. सदर अस्पताल में एक महिला के साथ किसिंग की घटना सामने आने के बाद उस आरोपित को तो गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन ये मनचला अकेला नहीं है. ऐसे ही एक और मनचले को गिरफ्तार किया गया जो झाझा में एक नाबालिग किशोरी के साथ अश्लील हरकत करके भाग रहा था.

9 वर्षीय नाबालिग से छेड़खानी

जमुई जिले के सदर अस्पताल में एक महिला के साथ किसिंग की घटना सामने आने के बाद जहां आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस हाथ-पांव मार रही है, तो वहीं दूसरी तरफ झाझा थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही एक घटना ने जिले में महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है. मामला झाझा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है, जहां घर के सामने खड़ी एक 9 वर्षीय नाबालिग के साथ एक मनचले ने अश्लील हरकत की तथा जबरन उसे किस करके वहां से भाग निकला.

Also Read: बिहार: जमुई का सीरियल किसर गिरफ्तार, कबूलनामा- अबतक राह चलती कई महिलाओं को बनाया शिकार
रसोई गैस की होम डिलीवरी करने वाले ने की हरकत

इस दौरान उस मनचले ने नाबालिग की एक अन्य दोस्त को भी निशाना बनाने का प्रयास किया. परंतु नाबालिग ने अपनी दोस्त का हाथ पकड़ कर उसे घर के अंदर खींच लिया तथा दरवाजा बंद कर दिया. घटना के बाद परिजनों के द्वारा झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. परिजनों ने बताया कि उक्त युवक रसोई गैस की होम डिलीवरी करता है तथा उसने ही दोनों लड़कियों के साथ ऐसी हरकत करने का प्रयास किया है.

गिरफ्तार किया गया आरोपित

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी पहचान झाझा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी मो. फैयाज अंसारी, पिता मो. नूर अंसारी के रूप में किया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की है.

सीरियल किसर का रहा है खौफ

गौरतलब है जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में अभी 7 दिन पहले ऐसे ही एक घटना सामने आई थी. जहां एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ है कि मनचले ने जबरन किसिंग की घटना को अंजाम दिया था और अब यह दूसरी वारदात जिले में सामने आई है. लगातार महिला के साथ हो रही इन घटनाओं से जिले में महिला सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह भी उठने लगे हैं.

(जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट)

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन