जमुई में पेड़ से लटका मिला पिता का शव, बेटे ने मां पर लगाया हत्या का आरोप…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Jul 2024 8:56 AM
Jamui Crime News: जमुई के चीहरा थाना क्षेत्र के बरमोरिया गांव में बरगद पेड़ से लटकता हुआ माले कार्यकर्ता का शव रविवार की सुबह बरामद हुआ है. बरामद शव की पहचान बरखुटिया निवासी 36 वर्षीय छोटेलाल मरांडी के रूप में हुई है.
Jamui Crime News: जमुई के चीहरा थाना क्षेत्र के बरमोरिया गांव में बरगद पेड़ से लटकता हुआ माले कार्यकर्ता का शव रविवार की सुबह बरामद हुआ है. बरामद शव की पहचान बरखुटिया निवासी 36 वर्षीय छोटेलाल मरांडी के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही चीहरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई अस्पताल भेज दिया. पुलिस द्वारा घटनास्थल से मृतक के मोबाइल सहित कई सामान बरामद किया गया है. वहीं, मृतक के बेटे ने अपने ही मां पर हत्या का आरोप लगा दिया है.
मृतक के बेटे ने घटना से संबंधित क्या कहा?
मृतक के बेटे राजेश मरांडी ने बताया कि उसके पिताजी शुक्रवार को घर से सुबह 8:00 बजे बरमोरिया जाने की बात कह कर निकले, लेकिन वह घर नहीं लौटे. रविवार की सुबह बरमोरिया से किसी ने खबर दी कि छोटेलाल मरांडी को मारकर बरमोरिया कमार टोला के पास बरगद के पेड़ में टांग दिया गया है. हम लोग दौड़े हुए वहां गए तो देखें कि पिता का शव बरगदग के पेड़ में गमछा से फंदा बना कर लटका हुआ है.
बेटे ने आगे बताया कि पिताजी और मां में संबंध ठीक नहीं था. अप्रैल 2024 में वह घर से किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग भी गई थी. इसका आवेदन चीहरा थाने को भी दिया गया था.
ये भी पढ़ें: Banka पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचला, मौके पर हुई मौत
मां सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप
आगे मृतक के बेटे ने कहा कि गांव में कुछ लोगों से भूमि विवाद भी चल रहा है. वे लोग मेरे पिताजी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे. वहीं, उसने थाने में आवेदन देकर मां सहित गांव के पांच लोगों पर योजना बनाकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है.
इधर, बरमोरिया गांव में मौजूद रहने के बावजूद मृतक की पत्नी का घटनास्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सभी आरोपों पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










