IT Raid: पटना में कैबिनेट मंत्री के करीबी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सियासी गलियारे में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार के एक मंत्री के करीबी के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी है. गुरुवार को पटना के बोरिंग रोड इलाके में छापेमारी की गयी. जिसके यहां रेड हुआ है वो राजद कोटे से कैबिनेट मंत्री के करीबी बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन

बिहार के सियासी गलियारे में फिर एकबार सनसनी फैली है. इस बार बिहार के एक कैबिनेट मंत्री के करीबी के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप मचा है. जानकारी के अनुसार, मंत्री राजद कोटे के बताये जा रहे हैं. वहीं गुरुवार सुबह पटना के बोरिंग रोड इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. जिसके ठिकाने पर छापेमारी चल रही है वो एक कैबिनेट मंत्री के करीबी बताये जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरुवार सुबह इनकम टैक्स की टीम ने पटना में छापेमारी की. साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े मंत्री के करीबी के यहां छापेमारी की गयी. इस कंपनी में कुल 7 डायरेक्टर बताये जा रहे हैं. वहीं सुदीप कुमार इसके एमडी हैं. इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है.

(खबर अपडेट की जा रही है…)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन