IT Raid Bihar: भागलपुर में इनकम टैक्स की छापेमारी, ईंट कारोबारी अफरोज आलम के ठिकानों पर रेड

भागलपुर में इनकम टैक्स की टीम ने फिर एकबार कारोबारी के खिलाफ छापेमारी की है. गुरुवार को शाहजंगी इलाके में ईंट भट्ठा कारोबारी अफरोज आलम के ठिकाने पर छापेमारी की गयी. सुबह से ही रेड जारी है.
भागलपुर में इनकम टैक्स विभाग के द्वारा फिर एकबार छापेमारी की गयी है. गुरुवार सुबह इनकम टैक्स की टीम ने शाहजंगी के पास धावा बोला और ईंट का कारोबार करने वाले व्यापारी अफरोज आलम के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. इनकम टैक्स की टीम ने अफरोज आलम के आवास और ईंट भट्ठे पर छापा मारा है. अफरोज आलम के ठिकानों पर भागलपुर की टीम ही सर्वे के लिए पहुंची है.
बता दें कि मोना ब्रिक्स के ईट भट्ठा मालिक अफरोज आलम के शाहजंगी स्थित आवास और कबीरपुर में ईट भट्ठा है. दोनों जगहों पर इनकम टैक्स की 50 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है. भागलपुर, पटना मुजफ्फरपुर और रांची की टीम ने सुबह 8: 15 बजे छापेमारी शुरू की.
(खबर अपडेट की जा रही है..)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




