इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश और लालू, सीट शेयरिंग पर हो सकता है ये फैसला

**EDS: IMAGE VIA WB CMO** Mumbai: Congress President Mallikarjun Kharge with party leaders Sonia Gandhi and Rahul Gandhi, Bihar CM Nitish Kumar, West Bengal CM and TMC chief Mamata Banerjee, Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray, NCP chief Sharad Pawar, RJD chief Lalu Prasad Yadav and other opposition leaders during the Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) meeting, in Mumbai, Friday, Sept. 1, 2023. (PTI Photo)(PTI09_01_2023_000292B)
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी इंडिया की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों पर निर्णय होने की संभावना है.
गैर भाजपा दलों के इंडिया गठबंधन की आज (19 दिसंबर) नयी दिल्ली में बैठक होगी. बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद साेमवार की शाम नयी दिल्ली पहुंच गए हैं. उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी इंडिया की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों पर निर्णय होने की संभावना है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बैठक से पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं. दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए जाने से पहले लालू प्रसाद ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि हमलोग इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने दिल्ली जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सब लोग मिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को हरायेंगे.
इंडिया गठबंधन की बैठक मंगलवार को दिन के 11 बजे नयी दिल्ली के अशोका होटल के कन्वेंशन हॉल में होगी. बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर निर्णायक फैसला लिये जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




