पटना के सुर्खियों में रही खुशबू, मॉडल मोना रॉय और रिमझिम से जुड़ी वारदात, जानें इस साल की चर्चित घटनाएं

Updated at : 25 Dec 2021 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के सुर्खियों में रही खुशबू, मॉडल मोना रॉय और रिमझिम से जुड़ी वारदात, जानें इस साल की चर्चित घटनाएं

Bihar News: 12 जनवरी की शाम शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक स्थित घर के पास इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया

विज्ञापन

पटना. 2021 खत्म होने में अब महज कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन अगर इस साल की बड़ी घटनाओं की बात करें, तो 2021 के पहले महीने में ही इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद जिम ट्रेनर मामले में जेल गये मशहूर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राजीव सिंह व खुशबू सिंह, मॉडल मोना रॉय व रिमझिम हत्याकांड सुर्खियों में रहीं. यही नहीं पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी पंचायत चुनाव के दौरान दो नवनिर्वाचित मुखिया व दारोगा की अपराधियों ने सरेआम हत्या कर दी.

रूपेश सिंह हत्याकांड

12 जनवरी की शाम शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक स्थित घर के पास इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. इस मामले में पुलिस ने तीन फरवरी को खुलासा किया और सभी अपराधी पकड़े गये. यह ऐसी घटना थी, जिस पर खूब राजनीति भी हुई.

रिमझिम चतुर्वेदी हत्याकांड

23 नवंबर को नौबतपुर थाना क्षेत्र में गाजीपुर के डेंटिस्ट विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. रिमझिम एसकेपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. 27 दिसंबर को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया था. खुलासे में तंत्र-मंत्र की बात ने सभी को चौंका दिया.

Also Read: Bihar News: अपराधियों ने बक्सर में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, इलाज के लिए वाराणसी रेफर

बाढ़ में तिहरा हत्याकांड

11 दिसंबर को बाढ़ के बाजितपुर में हुए तिहरे हत्याकांड में नवनिर्वाचित मुखिया प्रियरंजन उर्फ गोरेलाल यादव, एएसआइ राजेश व एक अन्य लाल बहादुर दास की सरेआम हत्या ने पंचायत चुनाव में पुलिस की सारी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. 14 दिसंबर को पूर्व मुखिया समेत 9 लोगों पर केस दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.

जिम ट्रेनर मामला

18 सितंबर की अहले सुबह कमदकुआं थाना क्षेत्र के लोहा सिंह लेन में स्कूटी सवार जिम ट्रेनर बिक्रम सिंह को अपराधियों ने पांच गोलियां मार कर घायल कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने 23 सितंबर को खुलासा करते हुए पटना के मशहूर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राजीव सिंह और पत्नी खुशबू सिंह समेत कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में अब तक खुशबू सिंह बेऊर जेल में बंद है.

मॉडल मोना हत्याकांड

राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी में 12 अक्तूबर को नवरात्र के दौरान घर के पास ही स्कूटी सवार मॉडल मोना रॉय को अपराधियों ने गोली मार दी थी. घटना के पांच दिन बाद (17 अक्तूबर) को मोना ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था. पुलिस ने 25 अक्तूबर को शूटरों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया था. हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता शारदा देवी अबतक फरार है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन