ePaper

मोतिहारी में विषाक्त भोजन से 33 सिपाहियों की अचानक तबीयत बिगड़ी, जांच में जुटा पुलिस महकमा

Updated at : 04 Oct 2021 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में विषाक्त भोजन से 33 सिपाहियों की अचानक तबीयत बिगड़ी, जांच में जुटा पुलिस महकमा

मोतिहारी में विषाक्त भोजन खाने से अचानक 33 सिपाहियों की तबीयत बिगड़ गयी. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच चल रही है. वरीय पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं. अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि फ़ूड प्वाइजनिंग के कारण सभी बीमार हुए हैं.

विज्ञापन

मोतिहारी. मोतिहारी में विषाक्त भोजन खाने से अचानक 33 सिपाहियों की तबीयत बिगड़ गयी. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच चल रही है. वरीय पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं. अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि फ़ूड प्वाइजनिंग के कारण सभी बीमार हुए हैं.

जानकारी के अनुसार मोतिहारी स्थित गंडक कॉलोनी में सीआरपीएफ के बैरक में रह रहे जिला पुलिस बल के 33 जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये. कल रात उन्हें खाने में खीर दिया गया. खीर खाने के बाद जवानों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई. इतनी संख्या में जवानों के अचानक बीमार पड़ने से वहां अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल लाया गया.

घटना की जानकारी एसपी नवीन चंद्र झा को दी गयी. वो तत्काल जवानों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे. सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि सभी जवान खतरे से बाहर हैं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा कि जब जवानों को यहां लाया गया था उस वक्त 4 जवानों की हालत थोड़ी गंभीर हो गई थी, लेकिन समय पर इलाज होने से उनकी सेहत में सुधार हुआ है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार गंडक कॉलोनी स्थित बैरक में पहले सीआरपीएफ के जवान रहते थे. सीआरपीएफ के जाने के बाद उस बैरक में जिला पुलिस बल के जवान रहते हैं. बैरक में फिलहाल दो सौ के करीब जवान रहते हैं. देर रात 33 जवानों ने खाने में रोटी-सब्जी के साथ खीर खाई थी. खीर खाने के करीब पंद्रह मिनट बाद ही जवान उल्टी और पेट से बेचैन होने लगे. अचानक सभी जवानों के पेट मे दर्द होने के बाद बैरक में अफरातफरी मच गई. पुलिस लाइन की गाड़ी से सभी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

जिन जवानों की तबीयत बिगड़ी उनका नाम अविरल कुमार, राहुल राज, मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, मंटू कुमार सिंह, अशोक सौरव, महेश्वरनाथ, राजू कुमार, उत्तम कुमार, सौरभ कुमार, रितेश कुमार, चंदन कुमार, रुपेश कुमार, रोशन कुमार, अमित कुमार, करण सिन्हा, अमित सिंह, शैलेंद्र कुमार, राहुल कुमार, शशि महतो, बबलू कुमार, मयंक कुमार, जितेंद्र कुमार, माता बालम, देवेंद्र कुमार, संतोष प्रसाद, प्रशांत कुमार, रंजन कुमार, सनी कुमार, श्रीनिवास साह, रविशंकर साह और अंकित साह है.

एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि सभी जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं. इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने सभी के खतरे से बाहर होने की जानकारी दी है. डॉक्टरों की टीम जांच करेगी कि आखिर किस वजह से ऐसी घटना हुई है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन