IAS हरजोत कौर की मुश्किलें बढ़ी, सैनेटरी पैड मांगने पर निरोध देने वाले बयान पर आयोग ने मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

IAS हरजोत कौर की मुश्किलें बढ़ गयी है. सशक्त बेटियां समृद्ध बिहार कार्यक्रम में छात्राओं के पूछे सवाल का बेतुका जवाब देने के मामले में उनसे सात दिनों में जवाब मांगा गया है. दरअसल, छात्रा के मुफ्त सैनिटरी पैड के सवाल पर उन्होंने कह दिया था कि कल निरोध भी फ्री देना होगा.

विज्ञापन

IAS हरजोत कौर की मुश्किलें बढ़ गयी है. छात्रा के सवाल पर बेतुका कमेंट करना उन्हें भारी पड़ गया है. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा उन्हें तलब किया गया है. उनसे मामले में सात दिनों के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. मंगलवार को पटना में सशक्त बेटियां समृद्ध बिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में WCDC की एमडी हरजोत कौर बम्हरा से सवाल-जवाब सत्र में कमला नेहरू नगर से आयी एक छात्रा ने पूछा कि सरकार स्कूलों में सब कुछ दे रही है, फिर सैनेटरी पैड क्यों नहीं दे सकती. इसपर हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि आज सेनेटरी पैड मांग रही हो कल को जींस पैंट मांगोगी. परसों सुंदर जूते और अंत में परिवार नियोजन के लिए साधन भी मुफ्त में मांग करोगी.

आपके शहर में

विज्ञापन


बच्चियों को दी थी पाकिस्तान जाने की नसीहत

कार्यक्रम में हरजोत कौर से एक छात्रा ने कहा कि स्कूल में बाथरूम टूटा है. छात्र आ जाते हैं. परेशानी होती है. इसके जवाब में आईएएस ने कहा कि हर जगह अलग से चीजों को मांगोगी तो कैसे चलेगा. सरकार लड़कियों के आर्थिक मदद के लिए कई कार्यक्रम चला रही है. लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए भी कई योजनाएं चल रही है. साथ ही, इस दौरान उन्होंने छात्रा को पाकिस्तान जाने तक की नसीहत तक दे दी.


हरजोत कौर ने पहले भी दी थी सफाई

हरजोत कौर ने अपने बेतुके बयान को लेकर पहले भी सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि कार्यक्रम में बच्चियों को सशक्त बनाने पर बात हो रही थी. मैं अपनी बातों से बच्चियों को समझाना चाहती थी कि वो अपनी सोच बदलें. उनको तय करना होगा कि वो खुद को भविष्य में कहां देखना चाहती हैं. बच्चियों को ये सोचना होगा कि वो उस तरफ बैठना चाहती हैं या जहां मैं बैठी हूं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन