शादी के बाद ही हो गई थी मेरी मौत, सुसाइड से पहले ट्रक चालक ने बनाया मार्मिक वीडियो, कही ये बात

पत्नी के अवैध संबध और बहन के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से दुखी युवक ने सल्फास की गोली खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. मामला जमुई सदर थाना क्षेत्र का है. बीते रविवार देर रात नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी बबलू राम नामक ट्रक चालक ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली.
गुलशन कश्यप. जमुई. हम बबलू राम, हमरा गांव में हमरे साथ बड़ी अत्याचार कर रहा है. मेरा बीबी गलत लाइन का था. आज हम मर रहे हैं और हम मरकर जीतेंगे. अपलोग कुछ करिएगा या नहीं करिएगा, मेरे बीबी को गिरफ्तार जरूर करिएगा. ये कुछ आखिरी शब्द उस युवक के हैं जिसने बीते रविवार की रात जिंदगी से लड़ने की बजाय मौत को गले लगा लिया. पत्नी के अवैध संबध और बहन के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से दुखी युवक ने सल्फास की गोली खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. मामला जमुई सदर थाना क्षेत्र का है. बीते रविवार देर रात नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी बबलू राम नामक ट्रक चालक ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली.
मरने से पहले बबलू राम ने 16 मिनट 39 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया. जिसमें उसने अपने आत्महत्या के पीछे की वजह को बताया है. इतना ही नहीं उसने एक के बाद एक करके सल्फास की कुल 5 गोलियां खाई, और यह भी उस वीडियो में रिकॉर्ड है. उक्त वीडियो प्रभात खबर के पास भी उपलब्ध है, हालांकि हम इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करते. उक्त वीडियो में बबलू राम को कहते हुए सुना जा सकता है कि किस तरह पत्नी के अवैध संबंध ने उसको इस कदर तोड़ दिया था कि वह घुट घुट कर जी रहा था.
मरने से पूर्व बनाये इस वीडियो में उसने गांव के कुछ लोगों के द्वारा उसकी तीन बहनों के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है और अपने मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी तथा गांव के सात अन्य लोगों को बताया है. वीडियो में बबलू राम ने यह कहा है कि मेरी पत्नी सायंता कुमारी का अवैध संबंध गांव के कई लोगों के साथ था. धानो ठाकुर, भोला चौधरी, राकेश सिंह, पंकज महतो आदि कई ऐसे लोग हैं जिनका मेरे घर आना जाना था. मैं जब गांव भी जाता था, तब रसेंद्र ठाकुर मुझे इधर से उधर घूमाते रहता था और इस बीच मौका पाकर यह सब लोग मेरे घर आना-जाना करते थे. मैं सब जानता था कि मेरे पीठ पीछे क्या हो रहा है, लेकिन अपने पत्नी के व्यवहार के बारे में सोच कर मैं कुछ नहीं कहता था.
बबलू राम ने बताया कि मैं बहुत गरीब परिवार से हूं और बीते 13 साल से ट्रक चला रहा हूं. जब मेरी शादी हुई थी उसके कुछ दिनों के बाद ही मुझे यह पता चला गया था कि मेरी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध चल रहा है. पत्नी का अवैध संबंध तो मैं बर्दाश्त कर गया पर बहनों के दुर्व्यवहार ने मुझे तोड़ दिया और मैं अंदर ही अंदर घुट-घुट कर मरने लगा. उसने यह भी बताया कि कुछ दिनों पहले मेरी पत्नी का एक अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था, वह भी मेरे फोन में मौजूद है. इसके साथ ही कई और भी वीडियो रिकॉर्डिंग है जो मेरे फोन में मौजूद है.
16 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में बबलू राम ने कई बार अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पत्नी और उसके साथ अन्य साथियों को बताया है. उसने कहा कि मेरी मौत के बाद कुछ करना या नहीं करना पर मेरी पत्नी को जरूर गिरफ्तार करना. मुझे तीन बच्चे हैं जो भगवान के सहारे जी लेंगे. लेकिन पत्नी और उसके साथियों के अत्याचार ने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया है. उसने अन्य सभी लोगों के भी गिरफ्तारी की मांग की है. मेरे इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेरे माता, पिता और भाई, बहन की जान पर खतरा भी हो सकता है.
इस पूरे मामले पर जमुई के एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने की बात पता चली है, जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी के ऊपर कई आरोप लगाए हैं. फिलहाल मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है. परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




