बिहार में ऑनर किलिंग! पिता ने रॉड से किया हमला, भाई ने बहन-जीजा व डेढ़ साल की भांजी को गोलियों से कर दिया छलनी

Updated at : 09 Jan 2024 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में ऑनर किलिंग! पिता ने रॉड से किया हमला, भाई ने बहन-जीजा व डेढ़ साल की भांजी को गोलियों से कर दिया छलनी

भागलपुर में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी बेटी, दामाद और 18 महीने की नतनी की हत्या अपने बेटे के साथ मिलकर कर दी है. बेटे ने ही तीनों को गोली मारी है. इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां ऑनर किलिंग में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. यह घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित नवटोलिया की है. आरोप है की बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी बेटी, दामाद और 18 महीने की नतनी की हत्या अपने बेटे के साथ मिलकर कर दी है. मृतकों में नवटोलिया के पप्पू सिंह की बेटी चंदा कुमारी, दामाद चंदन कुमार व चंदन की बेटी रोशनी कुमारी (18 माह) शामिल हैं. घटना मंगलवार शाम की है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

दो वर्ष पहले चंदा और चंदन ने किया था प्रेम विवाह

बताया जाता है कि चंदा कुमारी का दो वर्ष पहले गांव के ही सेवानिवृत शिक्षक गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार के साथ प्रेम विवाह हुआ था. चंदन चार भाई है. बड़ा भाई प्रवीण सिंह शिक्षक है. अन्य भाई केदार सिंह, मंटू सिंह व सिंटू सिंह हैं. चंदन अपने भाई सिंटू के साथ 14 नंबर रोड के किनारे नए घर में रह रहा था. केदार व मंटू पुराने घर में अपने मां-बाप के साथ रहते थे.

मां-बाप की सेवा करने पुराने घर जाते थे चंदा और चंदन

चंदन के माता-पिता बीमार रहते हैं. चंदन व उसकी पत्नी दोपहर का खाना खाकर अपने बीमार मां-बाप की सेवा करने पुराने घर जाते थे. रोज की तरह आज भी चंदन अपनी पत्नी के साथ दोपहर बाद मां-बाप की सेवा करने गया था. इधर, लड़की के पिता पप्पू सिंह राजमिस्त्री का काम करता था. पप्पू सिंह ने अपनी पुत्री व दामाद को पुराने घर पर जाते देख लिया था.

दामाद ने ससुर का पैर पकड़ मांगी माफी

वहीं जब अपने पुराने घर से दोनों पति- पत्नी वापस आ रहे थे, इस दौरान पिता और पुत्री के बीच विवाद शुरू हो गया और फिर पप्पू सिंह ने उसी समय छड़ मोड़ने वाली लोहे की डाई से पुत्री चंदा के सिर पर प्रहार कर दिया. पिता- पुत्री की लड़ाई देख दामाद ससुर का पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा. इस दौरान पप्पू ने अपने पुत्र धीरज सिंह को भी फोन कर बुलाया.

भाई ने मारी बहन-जीजा और भांजी को गोली

धीरज की गांव के ही पास रोड किनारे साइकिल बनाने की दुकान है. इसके बाद वहां पहुंच धीरज सिंह ने बहनोई चंदन कुमार को गोलियों से छलनी कर दिया. गोली सिर, पेट, आंख के नजदीक से मारी गयी है. भांजी रौशनी को आंख में गोली मार दी. बहन चंदन को भी गोली मार दी. तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

क्या बोले एसपी …

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थल पर पहुंच जायजा लिया. शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि अपराधियों ने पति-पत्नी व उसकी पुत्री की गोली मार कर हत्या कर दी है.

आरोपितों की पहचान हो गयी है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. घटनास्थल की जांच करने के लिए एफएसल की टीम को बुलाया गया है.

Also Read: बिहार: पूर्णिया में डबल मर्डर, दादा- पोते का बदमाशों ने किया मर्डर, बेगूसराय में महिला की गोली मारकर हत्या
Also Read: कौन हैं महिला CEO सूचना सेठ? जिसपर अपने ही चार साल के बेटे की हत्या करके बैग में पैक करने का लगा आरोप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन