पटना के मनेर में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी, छह हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
पटना के मनेर में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी, छह हिरासत में

मनेर थाना क्षेत्र के बांक गांव में दो पक्षों में पूर्व के विवाद को लेकर जमकर रोड़ेबाजी एवं फायरिंग हुई. रोड़ेबाजी के साथ साथ चार राउंड फायरिंग की बात भी कही जा रही है, लेकिन फायरिंग की पुष्टि अब तक नहीं की गयी है.

विज्ञापन

बिहटा. मनेर थाना क्षेत्र के बांक गांव में दो पक्षों में पूर्व के विवाद को लेकर जमकर रोड़ेबाजी एवं फायरिंग हुई. रोड़ेबाजी के साथ साथ चार राउंड फायरिंग की बात भी कही जा रही है, लेकिन फायरिंग की पुष्टि अब तक नहीं की गयी है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बांक गाँव निवासी गुड्डू मियां और सुरेश चौरसिया के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा है. आज विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में देखते-देखते रोड़ेबाजी शुरू हो गयी.

बताया जाता है कि इस दौरान फायरिंग की आवाज भी सुनी गयी, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की सूचना मिलने पर मनेर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची.

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से बात करने के बाद 6 लोंगो को हिरासत में लिया है. उन लोगों से पूछताछ की जा रही है. पूरे इलाके में तनाव है. तनाव को देखते हुए बांक गांव में पुलिस कैम्प कर रही है.

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है. गोलीबारी की कोई सूचना नही है. मामले पर जांच की जा रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन