hajipur news. महिला संवाद में दी गयी सरकार की योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर प्रखंड की रतनपुरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 में आयोजित महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं

विज्ञापन

भगवानपुर. भगवानपुर प्रखंड की रतनपुरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 में आयोजित महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी. बुधवार को आयोजित कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही महिला संवाद जागरूकता वाहन पहुंची तो देखते ही देखते जीविका समूह से जुड़े सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग जुट गये. कार्यक्रम के दौरान एलइडी वाहन के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, आदर्श दंपती योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सबला कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान सहित महिलाओं से संबंधित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन