हादसे में डॉक्टर और उनकी पत्नी की जान

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 31 Jan 2026 10:57 PM

विज्ञापन

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर शनिवार के अहले सुबह सराय टोल प्लाजा के नजदीक हुए सड़क हादसे में डॉक्टर और उनकी पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन

हाजीपुर. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर शनिवार के अहले सुबह सराय टोल प्लाजा के नजदीक हुए सड़क हादसे में डॉक्टर और उनकी पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में मृतका के भाई ने बताया कि मृत डॉ जितेंद्र प्रसाद अररिया सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट के पद पर थे. पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने के लिए शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अपनी पत्नी के साथ अररिया से पटना के लिए कार से निकले थे. इसी दौरान सराय थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप पूर्वी लेन में कोहरे के कारण खड़े ट्रक में कार की जोरदार टक्कर से कार सवार दंपती की मौत हो गयी. वहीं, कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस हादसे को देखते हुए ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका था. घटना की सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी को सदर अस्पताल लेकर पहुंची. जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने दंपति को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से जख्मी चालक का इलाज के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया. बताया जाता है कि डॉक्टर दंपती के साथ उनका एक पालतू कुत्ता भी साथ में था, जिसे इस भीषण घटना में एक खरोंच भी नहीं आयी. सदर अस्पताल में डॉक्टर व उनकी पत्नी को दी गयी श्रद्धांजलि सड़क हादसे में डॉक्टर दंपति की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल में पहुंचे. सदर अस्पताल में दंपति का शव देख मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सराय थाने की पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. जिसके बाद दंपति के शव को सदर अस्पताल परिसर में लाया गया. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, अस्पताल के डॉक्टर सहित अस्पताल के अन्य कर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. जिसके बाद दंपति के शव को शव वाहन में रखकर कर उनके पैतृक घर ले जाया गया. मृतक के दोनों बेटे हैं डॉक्टर मृतक के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र प्रसाद के दो बेटे है, बड़ा बेटा लव महाराष्ट्र में सरकारी डॉक्टर है, वहीं छोटा बेटा नव भी डॉक्टर है. घटना की सूचना मिलते ही दोनों बेटो अपने पैतृक घर के लिए निकल गये. उनके पहुंचने के बाद ही दंपति का अंतिम संस्कार किया जायेगा.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन