वैशाली के राघोपुर में प्रशासन अलर्ट, माइकिंग से लोगों को सतर्क कर रहे अंचलाधिकारी

Updated:
विज्ञापन

माइकिंग के दौरान राघोपुर सीओ | Prabhat Khabar Network

गंगा और गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका के चलते राघोपुर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी किनारे न जाने और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Alert in Raghopur : राघोपुर में गंगा और गंडक नदी में भारी पानी आने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है. राघोपुर अंचल प्रशासन की ओर से गांव-गांव में वाहन से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही है. अंचल अधिकारी राजीव कुमार चौधरी के द्वारा बोलेरो गाड़ी पर पीली लाइट जलाकर गांव की गली में घूम-घूमकर अनाउंसमेंट किया जा रहा है. लाउडस्पीकर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है सावधान रहें, सुरक्षित रहें. जरूरी सूचना, गंगा और गंडक नदी में भारी पानी आने की आशंका है. जिला प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है. नदी और तटबंध के पास बिल्कुल न जाएं. नदी और तटबंध से उचित दूरी बनाकर सुरक्षित रहें. बच्चों को पानी से दूर रखें और सतर्क रहें.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन