पुलिस ने 521.25 लीटर विदेशी शराब की बरामद
कटहरा पुलिस ने रसूलपुर फतह गांव में छापेमारी करते हुए घर में रखी 521.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की. छापेमारी के दौरान सभी आरोपित भागने में सफल रहे. मामले में कटहरा पुलिस ने चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी की है. इस मामले में कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उत्पाद विभाग की सूचना पर कटहरा थाना पुलिस ने रसूलपुर फतह गांव निवासी दीपक सहनी के घर पर छापेमारी करने पहुंची. वहां पुलिस वाहन देख चार आरोपित भाग निकले. इसको पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ा गया. लेकिन आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया. उ
चेहराकला. कटहरा पुलिस ने रसूलपुर फतह गांव में छापेमारी करते हुए घर में रखी 521.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की. छापेमारी के दौरान सभी आरोपित भागने में सफल रहे. मामले में कटहरा पुलिस ने चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी की है. इस मामले में कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उत्पाद विभाग की सूचना पर कटहरा थाना पुलिस ने रसूलपुर फतह गांव निवासी दीपक सहनी के घर पर छापेमारी करने पहुंची. वहां पुलिस वाहन देख चार आरोपित भाग निकले. इसको पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ा गया. लेकिन आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया. उसकी पहचान करते हुए कटहरा थाना में रसूलपुर फतह गांव निवासी दीपक सहनी एवं उनके अन्य सहयोगी अनिल सहनी, बबू कुमार एवं अजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी कर ली गयी है. पुलिस ने जब्त शराब को थाना ले आयी है. वहीं फरार आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 15 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार राघोपुर. राघोपुर थाने के पुलिस ने रामपुर श्यामचंद पंचायत में छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत में एक घर पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ गृहस्वामी बलिंदर राय को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये आरोपित बलिंदर राय को शराब बेचने के मामले में पहले भी चार बार जेल जा चुका है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए