hajipur news. ट्रक के धक्के से अधेड़ की मौत, एक जख्मी
Updated at : 03 Nov 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन

जंदाहा-समस्तीपुर एनएच 322 पर जंदाहा थाना के अरनिया गांव स्थित वैशाली धर्म कांटा के निकट शनिवार की रात ट्रक से कुचल कर एक अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी
विज्ञापन
जंदाहा.
जंदाहा-समस्तीपुर एनएच 322 पर जंदाहा थाना के अरनिया गांव स्थित वैशाली धर्म कांटा के निकट शनिवार की रात ट्रक से कुचल कर एक अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं इस घटना में एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक के चालक को पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात तीसीऔता थाना के लोमा टांड़ा गांव वार्ड नंबर 16 निवासी 55 वर्षीय लालदेव राय अपने एक अन्य साथी के साथ जंदाहा बाजार खरीदारी करने गया था. वहां से दोनों अरनिया गांव में किसी से मिलने गये थे. वहां से दोनों पैदल लौटने के दौरान वैशाली धर्म कांटा के समीप समस्तीपुर की ओर से काफी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया. लालदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसका साथी कुमोद चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गये. लोगों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को रोक लिया और कर घटना की सूचना जंदाहा थाना की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने ट्रक चालक को सौंप दिया. पकड़ा गया ट्रक चालक समस्तीपुर जिला के हलई थाना के चौक जावाल गांव निवासी नागेंद्र राय का पुत्र निरंजन राय बताया गया है. उसके विरुद्ध मृतक के भाई धर्मेंद्र कुमार ने जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




