हाजीपुर में आधी रात एनकाउंटर, पुलिस ने जेवर लुटेरे को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल अपराधी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के मरमला चौर में रविवार रात पुलिस और STF की संयुक्त टीम की अपराधी राज नंदन कुमार उर्फ छोटू से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसार, छोटू पर लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 मामले दर्ज हैं और वह समस्तीपुर कोर्ट परिसर से फरार हुआ था.

विज्ञापन

Hajipur Police Encounter : हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में रविवार की रात अपराधी और पुलिस के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई. वैशाली जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम एक कुख्यात अपराधी की तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई.

विज्ञापन

घायल अवस्था में पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और तत्काल इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां कड़ी सुरक्षा के बीच डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है.

फरार लुटेरा निकला घायल अपराधी

घायल अपराधी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र राज नंदन कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, छोटू वैशाली और समस्तीपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उस पर लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 संगीन मामले दर्ज हैं.

अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मास्टरमाइंड, पेशी के दौरान हुआ था फरार

बताया गया कि छोटू समस्तीपुर जिले के बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है. वर्ष 2025 में न्यायालय में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर समस्तीपुर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था. तभी से वैशाली पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया था जाल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटू रविवार की रात अपने गांव के पास मरमला चौर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाकर छिपा हुआ है. सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ और सदर थाने की टीम ने पूरे चौर को घेर लिया. खुद को घिरा देख छोटू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

घटना के बाद एसएसपी शुभांक मिश्रा और सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं.

Also Read : वैशाली: जंदाहा थाने में लंबित कांडों की समीक्षा, दीपावली-छठ पर विशेष चौकसी के निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन