हाजीपुर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का मेगा शिविर, 30 लंबित आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन

Author Kaif ahmed|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana Hajipur: हाजीपुर के पातेपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित विशेष मेगा आउटरीच शिविर में 128 आवेदनों की समीक्षा की गई. 30 लंबित मामलों का मौके पर निष्पादन हुआ, जबकि 22 लाभार्थियों को ऋण प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana Hajipur: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत चल रहे विशेष मेगा आउटरीच अभियान के दौरान वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड स्थित कृषि भवन में विशेष शिविर आयोजित किया गया. शिविर में योजना से जुड़े 128 आवेदनों की समीक्षा की गई, जिनमें 30 लंबित मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश

शिविर के दौरान 22 ऐसे लाभार्थी मिले, जिन्होंने अब तक ऋण प्रक्रिया शुरू नहीं की थी. उन्हें आवश्यक दस्तावेजों, बैंकिंग प्रक्रिया और आवेदन की औपचारिकताओं की जानकारी देकर जल्द प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया. वहीं अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित बैंकों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

एलडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिविर

शिविर की अध्यक्षता जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) रेणु सिन्हा ने की. इस अवसर पर एमएसएमई, उद्योग विभाग और विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने लाभार्थियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की.

24 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

जिले में 1 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत विशेष मेगा आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा कर पात्र कारीगरों को योजना का लाभ उपलब्ध कराना है.

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रमुख लाभ

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत बढ़ई, लोहार, सुनार, दर्जी, कुम्हार, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, मोची सहित पारंपरिक कारीगरों को कई सुविधाएं दी जाती हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • कौशल उन्नयन (स्किल ट्रेनिंग)
  • आधुनिक टूलकिट की सुविधा
  • डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन
  • उत्पादों की मार्केटिंग में सहायता
  • कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा

पात्र कारीगरों से की गई अपील

जिला प्रशासन ने पात्र कारीगरों से अपील की है कि वे अपने प्रखंड में आयोजित शिविर में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाएं.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर में BJP के अभिषेक कुमार vs प्रशांत किशोर, जानिए जातीय समीकरण और चुनावी इतिहास



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन