हाजीपुर: छठ घाटों की निगरानी के लिए समिति ने मांगी नाव और एजेंसियों की जानकारी
घाट की सफाई करते मजदूर
छठ पर्व की तैयारियों के लिए बनी समिति ने घाटों के निरीक्षण को नाव और सफाई एजेंसियों की जानकारी मांगी है. इससे कार्यों की बेहतर निगरानी संभव होगी.
Vaishali Nagar Parishad: लोक आस्था के महापर्व छठ और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के नदी और पोखर घाटों की साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियों की निगरानी के लिए गठित समिति के सदस्यों ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. नगर परिषद बोर्ड की बैठक में कार्यों की निगरानी के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित करने का प्रस्ताव लिया गया था. इसके बाद 31 अक्टूबर 2026 को कार्यपालक पदाधिकारी ने इस संबंध में पत्र जारी किया था.
घाटों की निगरानी के लिए नाव की मांग
निरीक्षण के बाद निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें नदी और पोखर घाटों पर चल रहे सफाई कार्यों की समुचित निगरानी और निरीक्षण के लिए कार्यपालक पदाधिकारी से एक नाव उपलब्ध कराने की मांग की गई.
एजेंसियों और कर्मियों का विवरण मांगा
समिति ने यह जानकारी भी मांगी कि पोखर और घाटों पर काम किस एजेंसी या अभिकर्ता के माध्यम से कराया जा रहा है. घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई, अस्थायी लाइट लगाने, चेंजिंग रूम बनाने और बैरिकेडिंग सहित अन्य कार्यों में लगी एजेंसियों के कर्मियों के मोबाइल नंबर और जरूरी विवरण 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने की मांग की गई.
समिति के सदस्यों ने कहा कि जानकारी मिलने से घाटों पर कराए जा रहे कार्यों की लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा सकेगा. बैठक में अमित कुमार, सियाराम साह, अजय कुमार सिंह और संध्या कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
Also Read : वैशाली: जंदाहा थाने में लंबित कांडों की समीक्षा, दीपावली-छठ पर विशेष चौकसी के निर्देश
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
