hajipur news. बगीचे में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

Updated:
विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र के परमानंद बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे वृद्ध, मृतक की पहचान परमानंदपुर बुजुर्ग निवासी राम भरोस पंडित के 59 वर्षीय पुत्र रघुनाथ पंडित के रूप में की गयी

विज्ञापन

महुआ

. महुआ थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव के आम के बगीचे में रविवार की सुबह फंदे के सहारे पेड़ से लटकते वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान परमानंदपुर बुजुर्ग निवासी राम भरोस पंडित के 59 वर्षीय पुत्र रघुनाथ पंडित के रूप में की गयी. घटना की सूचना पर पहुंची महुआ थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

रघुनाथ पंडित ने अब्दुलपुर चौक पर चाय की दुकान खोल रखी थी. इसी से उसका घर-परिवार चलाता है. प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की सुबह भी घर से दुकान पहुंचे थे, लेकिन रात्रि में वह अपने घर नहीं लौटे. रात्रि में परिजनों ने उसकी खोजबीन भी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. रविवार की अहले सुबह दुकान के बगल के ही आम के बगीचे में फंदे से लटक रहे चाय दुकानदार के शव पर कुछ लोगों की नजर पड़ी. इसकी सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि बगीचे में फंदे से लटकता वृद्ध का शव मिला है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन