Hajipur News : ट्रक के धक्के से साइकिल सवार की मौत, हंगामा

Hajipur News : वैशाली थाना क्षेत्र के पुराना थाना आरा मशीन के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से एक साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक 40 वर्षीय राजेश सहनी वैशाली थाने के बौना पोखर निवासी करण सहनी का पुत्र बताया गया है.
वैशाली. वैशाली थाना क्षेत्र के पुराना थाना आरा मशीन के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से एक साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक 40 वर्षीय राजेश सहनी वैशाली थाने के बौना पोखर निवासी करण सहनी का पुत्र बताया गया है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप मानिकपुर-वैशाली-लालगंज मार्ग को जाम कर दिया. सड़क हादसे में युवक की मौत और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार राजेश सहनी साइकिल से मनिकपुर की ओर जा रहा था. जैसे ही वह पुराना थाना आरा मशीन के पास पहुंचा कि मनिकपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. इस घटना में राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनपुरा पेट्रोल पंप के समीप ट्रक खड़ा कर चालक वहां से भाग निकला. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मानिकपुर-वैशाली-लालगंज मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़ गये. बाद में मुखिया पति रामअशीष राय व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. बताया जाता है कि राजेश मजदूरी करता था. उसे दो पुत्र व दो पुत्री हैं. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सरिता देवी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




