वैशाली में चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़: लूटे गए आभूषणों के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के साथ SSP | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली में पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है.

विज्ञापन

Vaishali News: सराय थाना क्षेत्र के विशनपुर धन्नु गांव में बीते आठ सितंबर को हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गए सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है.

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सराय थाना क्षेत्र के बाजितपुर बेरई निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार तथा काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी निवासी उपेंद्र साह के पुत्र सुमित कुमार और संजय साह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मीडिया को दी. प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की गंभीर घटना के बाद लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में सराय थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया था.

टीम के पदाधिकारियों ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर सटीक घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक सोने का मंगलसूत्र, एक ढोलना और एक जितिया बरामद किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सराय एवं काजीपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की तीन अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. प्राथमिक जांच में तीनों के विरुद्ध सराय थाने में पूर्व से छिनतई के तीन मामले दर्ज होने की बात सामने आई है.

जिले के अन्य थानों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है. इस गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Also Read: हाजीपुर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण: PMCH रेफरल नियमों में बड़ा बदलाव, दो डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन