hajipur news. तेरसिया में पुलिस ने देसी शराब की भट्ठी को किया ध्वस्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस ने मौके पर ही लगभग छह हजार लीटर कच्चा जावा को भी नष्ट कर दिया. साथ ही देसी शराब बनाने वाले उपकरण को भी नष्ट कर दिया
हाजीपुर . गंगाब्रिज थाना की पुलिस ने तेरसिया वार्ड संख्या 14 स्थित केलाबगान में छापेमारी कर देसी शराब की एक भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने मौके पर ही लगभग छह हजार लीटर कच्चा जावा को भी नष्ट कर दिया. साथ ही देसी शराब बनाने वाले उपकरण के साथ 30 लीटर तैयार देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के तेरसिया वार्ड संख्या 14 स्थित केलवानी में बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाई एवं बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस के मौके पर पहुंचते ही एक धंधेबाज पुलिस को देखकर भागने लगा. भाग रहे धंधेबाज को पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए धंधेबाज की पहचान तेरसिया वार्ड संख्या 13 निवासी गंगासागर राय के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है. उसके निशानदेही पर पुलिस ने देसी शराब बनाने वाली एक बड़ी भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मौके पर 30 ड्राम में भर कर रखे गए लगभग छह हजार लीटर अर्ध निर्मित कच्चा जावा को विनष्ट कर दिया गया है, वहीं मौके से तैयार 30 लीटर देसी शराब के साथ शराब बनाने वाली एल्युमिनियम के पाइप आदि को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने भट्ठी को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है. इस मामले में गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




