जिम ट्रेनर गोलीकांड: पटना पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ में मिले अहम सुराग
पटना पुलिस ने जिम ट्रेनर बिक्रम सिंह राजपूत पर हुए जानलेवा हमले की जांच तेज कर दी है. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
पटना. पटना पुलिस ने जिम ट्रेनर बिक्रम सिंह राजपूत पर हुए जानलेवा हमले की जांच तेज कर दी है. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
आपके शहर में
सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई विशेष सेल की टीम व पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से की है. उधर, बिक्रम की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी आंत पर भी गोली का असर हुआ है, जिसके कारण हालत नाजुक है.
बिक्रम के दोस्तों ने बताया कि बिक्रम ने काफी दिनों पहले उन्हें मैसेज किया था कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है. इस मामले में उसने फेसबुक पर कई बार पोस्ट भी लिखा है. उसने अपने पोस्ट में अपनी परेशानियों के बारे में बताया है.
एएसपी टाउन रविवार को बिक्रम के पास गये थे. उन्होंने कुछ सवाल भी उससे पूछे. पुलिस यह भी पड़ताल करने में जुटी है कि डॉक्टर और उनकी पत्नी के अलावा बिक्रम का कभी किसी और से विवाद तो नहीं हुआ था? हालांकि, बिक्रम और उसके परिवार का इशारा शुरुआत से ही डॉ राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह की तरफ है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए