बरहिमा टोल टैक्स पर 9.13 लाख कैश के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 10:33 PM
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दाैरान बाइक सवार एक युवक के पास से नौ लाख 13 हजार रुपये बरामद किया है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. वहीं, जब्त कैश की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया है.
गोपालगंज. पुलिस ने वाहन चेकिंग के दाैरान बाइक सवार एक युवक के पास से नौ लाख 13 हजार रुपये बरामद किया है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. वहीं, जब्त कैश की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया है. शनिवार को सिधवलिया थाने की पुलिस ने बरहिमा गांव के पास एनएच-27 पर बने टोल टैक्स के समीप कार्रवाई की है. कैश के साथ पकड़ा गया युवक पूर्वी चंपारण के केसरिया का रहनेवाला बताया गया है. पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार थानाध्यक्ष हरेराम कुमार बरहिमा टोल टैक्स के पास वाहन जांच कर रहे थे. जांच के दौरान एक बाइक सवार को रोक जब तलाशी ली गयी, तो उसके पास से नौ लाख 13 हजार रुपये कैश बरामद किये गये. पुलिस ने रुपये को जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया और आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि आयकर की टीम द्वारा मामले की जांच की जायेगी कि बरामद रुपया कैसा और किसका है. शुरुआती जांच में युवक ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी का काम करता है. ग्रामीण इलाके में लोगों को लोन पर पैसा देने के लिए लेकर केसरिया जा रहा था. बता दें कि इसके पहले जादोपुर थाने की पुलिस ने चार लाख 38 हजार रुपये कैश बरामद किया था. हाल के दिनों में कैश लेकर जाने के मामले सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है. सुरक्षा के लिहाज से अधिक कैश लेकर जाने पर पुलिस ने चिंता जतायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










