तेज हवा से अनियंत्रित हो पेड़ से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

Updated:
विज्ञापन

कटेया-बगही मुख्यमार्ग पर रसौती गांव के समीप दोहरी पुल पर शनिवार की दोपहर में तेज हवा के बीच उठे बवंडर की चपेट में आने से बाइक सवार पेड़ से टकरा गया. इससे युवक की मौत हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के राजापुर दिउलिया गांव निवासी अजय पाल (32 वर्ष) बाइक से किसी जरूरी काम से कटेया गया था. लौटने के क्रम में रसौती गांव के समीप दोहरी पुल के पास पहुंचा था कि अचानक तेज पछुआ हवा के बवंडर में फंस गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया.

विज्ञापन

कटेया (गोपालगंज). कटेया-बगही मुख्यमार्ग पर रसौती गांव के समीप दोहरी पुल पर शनिवार की दोपहर में तेज हवा के बीच उठे बवंडर की चपेट में आने से बाइक सवार पेड़ से टकरा गया. इससे युवक की मौत हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के राजापुर दिउलिया गांव निवासी अजय पाल (32 वर्ष) बाइक से किसी जरूरी काम से कटेया गया था. लौटने के क्रम में रसौती गांव के समीप दोहरी पुल के पास पहुंचा था कि अचानक तेज पछुआ हवा के बवंडर में फंस गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. दो राहगीर जो कटेया की तरफ जा रहे थे. इसकी सूचना थाने को दी. तत्काल कटेया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी. उधर घटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंचे. मृतक की पत्नी रोते-रोते बार बार बेसुध हो जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन