गोपालगंज में तीन बार जेल जा चुके बेटे पर मां की हत्या का आरोप, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन व दरवाजे पर लोगों की भीड़

Mother's murder: कटेया थाना क्षेत्र में मां की संदिग्ध मौत के बाद बेटे पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है. आरोपी बेटा, जो तीन बार जेल जा चुका है, घटना के बाद से फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Mother's murder: कटेया थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पुत्र पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगा है. मृतका की पहचान ओझवलिया गांव निवासी हृदय बैठा की पत्नी शकुंतला देवी के रूप में हुई है. वह ओझवलिया आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं. घटना के बाद से उनका पुत्र विशुन बैठा फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फाजिलनगर ले जाने के दौरान मां को बाइक से गिराने का आरोप

परिजनों के अनुसार, 14 अगस्त की दोपहर विशुन बैठा अपनी मां शकुंतला देवी को बाइक से फाजिलनगर में वाहन पकड़ाने के लिए ले जा रहा था. आरोप है कि बाढ़ू चौराहा बाजार के समीप उसने चलती बाइक से अपनी मां को धक्का दे दिया. सड़क पर गिरने से शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घटना के बाद बाजार के दुकानदारों ने महिला का मोबाइल लेकर उनके पति हृदय बैठा को फोन पर सूचना दी. इसके बाद परिजन उन्हें फाजिलनगर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें पडरौना सरकारी अस्पताल रेफर किया गया.

गोरखपुर से गोपालगंज तक चला इलाज

गंभीर स्थिति को देखते हुए शकुंतला देवी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेजा गया. हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें गोपालगंज के एक निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां उनका इलाज चल रहा था.

शुक्रवार देर रात अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई. परिजन उन्हें दोबारा गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर कटेया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रोते बिलखते परिजन व दरवाजे पर लोगों की भीड़  | Prabhat Khabar Network

विदेश नहीं जाने को लेकर विवाद की बात सामने आयी

ग्रामीणों के अनुसार, विशुन के नशे की लत से परेशान परिजनों ने उसका जीवन सुधारने के लिए उसे विदेश में काम करने भेजने का इंतजाम किया था. इसके लिए उसकी मां ने टिकट भी कराया था. बताया जा रहा है कि विशुन विदेश नहीं जाना चाहता था और इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था.

ग्रामीणों का आरोप है कि विदेश जाने से बचने के लिए विशुन ने पहले अपने पिता के साथ भी मारपीट की थी. इसके बाद मां के साथ घटना को अंजाम देने का आरोप है. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

तीन बार जेल जा चुका है आरोपित पुत्र

ग्रामीणों के अनुसार, विशुन बैठा पहले भी तीन बार जेल जा चुका है. बताया जा रहा है कि घटना से चार-पांच दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वह नशे का सेवन करता था. घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

रोते बिलखते परिजन व दरवाजे पर लोगों की भीड़  | Prabhat Khabar Network

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

महिला की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन