गोपालगंज के उचकागांव में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, दीवार से सटे बिजली के तार की चपेट में आया

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन.

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के सतकोठवा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. शौच के लिए निकले एक बुजुर्ग चंद्रिका भगत दीवार के पास से गुजरते समय बिजली के तार की चपेट में आ गए. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

गोपालगंज: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के सतकोठवा गांव में सोमवार को करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सतकोठवा गांव निवासी चंद्रिका भगत के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीवार के पास बिजली के तार की चपेट में आये

जानकारी के अनुसार, चंद्रिका भगत सोमवार सुबह शौच के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान वह एक दीवार के पास से गुजर रहे थे. बताया जाता है कि दीवार से सटे बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया.

करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़े. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद उचकागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस करंट लगने के कारणों की जांच कर रही है. बिजली का तार दीवार से सटा हुआ कैसे था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जानकारी जुटायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन