शहर के गोसाई टोले में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस रेड में चार लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शहर के गोसाई टोले में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस रेड में चार लोग गिरफ्तार

शहर के स्टेशन रोड स्थित गोसाई टोले में सेक्स रैकेट के अड्डा पर पुलिस ने रेड किया. अड्डे को चलाने वाले दंपती के साथ ही एक महिला व एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर के स्टेशन रोड स्थित गोसाई टोले में सेक्स रैकेट के अड्डा पर पुलिस ने रेड किया. अड्डे को चलाने वाले दंपती के साथ ही एक महिला व एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये सभी आरोपिताें के पास से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार न्यायालय में पेश कर दिया. पुलिस के रेड से इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस को इनपुट मिला था कि शहर के गोसाई टोला मुहल्ला निवासी एक दंपती अपने घर में बाहर से महिला व युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट का धंधा चला रहे हैं. बाहर की भोली- भाली युवतियों को सेक्स रैकेट में धकेल रहे हैं. इस सूचना के बाद साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी अवंतिका कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोसाई टोला मुहल्ला निवासी एक महिला के घर में पुलिस की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला व उसके पति सुशील गुप्ता के साथ ही गोसाई टोला निवासी एक युवती व सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी हसमुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये सभी चार आरोपितों के पास से चार मोबाइल, आठ आपत्तिजनक सामग्री, इस्तेमाल किया हुआ व सिगरेट को बरामद किया गया. वहीं उनसे जुड़े कई अन्य नेटवर्क का खुलासा हुआ है. उसकी तलाश में छापेमारी तेज कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन